फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Report of everyone who came in contact with Corona positive youth

कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए सभी की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 25 May 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Report of everyone who came in contact with Corona positive youth
Corona samples - फोटो : web
कीर्तिनगर तहसील के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आई मेडिकल व प्रशासन की टीम और अन्य लोगों की कोरोना जांच निगेटिव आई है। जिस पर सभी ने राहत की सांस ली है। रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद डॉक्टर, तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारी क्वारंटीन मुक्त कर दिए गए। विगत 11 मई को घंडियालधार क्षेत्र में अपने गांव पहुंचे युवक ने कोरोना संक्रमण जांच कराई थी। 19 मई को उसकी रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, तहसीलदार, राजस्व कर्मचारियों, युवक के परिजन और बस में उसके साथ सफर करने वाले लोगों के सैंपल लिए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। एसडीएम डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि कीर्तिनगर क्षेत्र से 39 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम क्वारंटीन मुक्त हो गई है। सोमवार को टीम गांवों की ओर कामों के लिए रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed