{"_id":"6a49108356bd3d227408833a","slug":"repair-the-hanging-cable-line-within-two-days-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124063-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो दिन में लटकती केबल लाइन ठीक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो दिन में लटकती केबल लाइन ठीक करें
Sat, 04 Jul 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 आम्रकुंज-मय रगड़ा में सड़कों और गलियों में लटके रहे केबल, फाइबर और डिश टीवी के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। वार्ड पार्षद जेपी बिष्ट ने सभी केबल ऑपरेटरों, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और संबंधित एजेंसियों को दो दिन में लटकते तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। पार्षद ने कहा कि कई स्थानों पर लटकती केबल और फाइबर के तार से राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में सुधार कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित ऑपरेटरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद