फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Remembered with reverence the priest of non-violence

Pauri News: अहिंसा के पुजारी को श्रद्धा से याद किया

Wed, 02 Oct 2024 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Remembered with reverence the priest of non-violence

विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय के जिला जजी, आयुक्त व कलक्ट्रेट कार्यालय समेत विभिन्न विभागों व शिक्षण संस्थानों में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अफसरों ने बापू व शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।



भातखंडे संगीत महाविद्यालय पौड़ी की ओर से गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए...आदि का गायन किया। इस मौके पर अफसरों ने कंडोलिया स्थित गांधी व देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा के साथ ही एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंडल मुख्यालय पौड़ी कार्यालय परिसर में अपर आयुक्त नरेंद्र क्वीरियाल ने तिरंगा फहराया। अपर जिला जज अजय चौधरी ने तिरंगा झंडा फहराते हुए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। साथ ही जिला न्यायालय परिसर से कंडोलिया तक स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन


डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लोगों को गांधी व शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। जीबीपीआईईटी घुड़दौड़ी में प्राचार्य प्रो. वीएन काला ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने गांधी- शास्त्री जयंती के बाद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। राजकीय महाविद्यालय पाबौ में प्राचार्य प्रो.सत्यप्रकाश शर्मा व छात्र-छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए। संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संस्कृत में कविता पाठ किया। इस दौरान सीजेएम लक्ष्मण सिंह, सिविल जज/सीनियर डिवीजन नेहा कयूम, सचिव डीएलएसए अकरम अली, एडीएम ईला गिरी, ज्वांइट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, कुलसचिव डॉ. एमके अग्रवाल, युवा अधिकारी एनवाईके शैलेश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षक की भूमिका में नजर आए डीएम



पौड़ी। विकास भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी में डीएम डाॅ. आशीष चौहान शिक्षक की भूमिका में नजर आए। गाेष्ठी के दौरान कुछ कर्मचारी मोबाइल चलाते हुए और कुछ का ध्यान नहीं होने पर डीएम ने शिक्षक की तरह एक-एक कर गांधी व शास्त्री के जीवन दर्शन पर सवाल पूछने शुरू किए। इसे देखकर अधिकारी-कर्मचारी बगले झांकते रहे। डाॅ. चौहान ने वक्ताओं की बातों को ध्यान से नहीं सुनने और गांधीवाद के मर्म से युवाओं के जुड़ाव के अभाव पर गहरी चिंता जताई।


चार प्रधानों को किया सम्मानित



स्वच्छता के क्षेत्र में पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले चार ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने खिर्सू ब्लाॅक की ग्राम प्रधान गोदा सुमन गोदियाल, पौड़ी ब्लाॅक की ग्राम प्रधान वजली सीमा देवी, ब्लाॅक दुगड्डा की ग्राम प्रधान भेल्डा निजुम अंजुम व ब्लाॅक पोखड़ा के ग्राम प्रधान सिलेथ राजपाल सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed