फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Register by tomorrow for admission to the four-year B.Ed. course.

Pauri News: चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कल तक करें पंजीकरण

Tue, 14 Jul 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 14 Jul 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Register by tomorrow for admission to the four-year B.Ed. course.
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी बीएड) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं आईटीईपी में पाठ्यक्रम में पंजीकरण करने के लिए 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसाईं ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर तथा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में संचालित बीए-बीएड, बीएससी-बीएड एवं बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के जिन छात्र-छात्राओं ने एनसीईटी-2026 परीक्षा दी है वही छात्र 16 जुलाई तक गढ़वाल विवि के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

---------------

सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित परीक्षा तिथि घोषित
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) परीक्षा से तिथियों के टकराव को देखते हुए बीकॉम एवं एमकॉम के विभिन्न सेमेस्टरों की संशोधित अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. गौतम वीर ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि उक्त परीक्षाएं 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ, छठवें एवं आठवें सेमेस्टर तथा एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के प्रमुख, माइनर, कौशल एवं वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र गढ़वाल विवि परिसर श्रीनगर तथा एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून निर्धारित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed