{"_id":"69e4df8fac8e26a6d7002293","slug":"rawal-amarnath-namboodri-of-badrinath-worshipped-mother-ganga-at-devprayag-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-121992-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने देवप्रयाग में की मां गंगा की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने देवप्रयाग में की मां गंगा की पूजा
Sun, 19 Apr 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने मंगलमय चारधाम यात्रा के लिए देवप्रयाग में गंगा पूजन कर भगवान रघुनाथ के दर्शन किए। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व कुशलता के लिए भगवान से विशेष प्रार्थना की।
भगवान बदरीविशाल के कपाट खोलने के लिए रावल अमरनाथ नंबूदरी केरल से रविवार को देवप्रयाग पहुंचे। यहां तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। अलकनंदा भागीरथी संगम पर वेद मंत्रों के साथ रावल अमरनाथ नंबूदरी ने गंगा का पूजन किया। प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में पुजारी पं समीर पंचपुरी ने रावल से पूजा-अर्चना करवाई। श्रद्धालुओं ने रावल से आशीर्वाद लिया। रावल अमरनाथ नंबूदरी देवप्रयाग से जोशीमठ पहुंचने के बाद 21 को पांडुकेश्वर व 22 को बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। 23 को विधि विधान से बदरीविशाल के कपाट खोले जाएंगे। इस मौके पर नायब रावल राग नंबूदरी, सेवादार नारायण, राजेशम सहित श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला,जयप्रकाश ध्यानी,सुरेश तिवाड़ी ,शोभाराम चौबे, राजेश भट्ट मौजूद थे। संवाद