फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rath Mahotsav will be held on 20th January, four personalities will get Samalaun Honor

Pauri News: 20 जनवरी को होगा राठ महोत्सव, चार विभूतियों को मिलेगा समलौंण सम्मान

Wed, 18 Dec 2024 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rath Mahotsav will be held on 20th January, four personalities will get Samalaun Honor

विज्ञापन
थलीसैंण। राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित समलौंण संस्था द्वारा आगामी 20 जनवरी को राठ महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर आधारित थड़िया-चौंफला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महोत्सव में चार विभूतियों को समलौण सम्मान से नवाजा जाएगा।मंगलवार को पैठाणी में समलौंण संस्था के अध्यक्ष मनोज सिंह रौ॑थाण ने राठ महोत्सव के आयोजन व पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 10वां राठ महोत्सव आगामी 20 जनवरी को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकीसै॑ण में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में ऑर्डनरी कैप्टन (सेवानिवृत्त) नंदन सिंह नेगी मुख्य अतिथि और पुरुषोत्तम ममगाईं विशिष्ट अतिथि होंगे।



बताया कि पर्यावरण पर आधारित थड़िया-चौंफला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले महिला मंगल दलों को पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष रौथाण ने बताया कि उत्तरकाशी से गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक व पर्यावरणविद् डाॅ. शंभू प्रसाद नौटियाल, चमोली के उर्गम घाटी से कर्मवीर जनादेश के संस्थापक लक्ष्मण सिंह नेगी, चमोली के नागनाथ पोखरी से गौरव सेनानी राजपाल कोटियाल, पौड़ी के पोखड़ा से भलु लगद/फीलगुड के संस्थापक सुधीर सुंदरियाल को समलौंण सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं टिहरी जिले की सुनीता देवी, पौड़ी जिले से आशा जखमोला, जमुना देवी व जमुना देवी को राठ मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए संदीप गुसाईं व प्रमोद खंडूड़ी, शिक्षा के क्षेत्र में जीआईसी सा॑करसै॑ण के प्रवक्ता महेश पोखरियाल, जनता जूनियर हाईस्कूल जाख के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र रौथाण को पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर समलौंण आंदोलन के राज्य संयोजक मातबर बर्त्वाल, संस्थापक बीरेंद्र गोदियाल, उपाध्यक्ष भगत सिंह, कोषाध्यक्ष नथीराम नौडियाल, भगवान गुसाई, मुकेश नौडियाल, महावीर नौड़ियाल, रामकृष्ण नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed