फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rally tomorrow to resolve various problems

Pauri News: विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए रैली कल

Fri, 07 Nov 2025 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Rally tomorrow to resolve various problems
पौड़ी। विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिक कल्याण एवं जागरूक समिति ने आम नागरिकों के साथ ही सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को जल और बिजली के बिलों में वृद्धि के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। कहा कि शहर की समस्याओं के निस्तारण के लिए नौ नवंबर को विशाल जागरण रैली और 10 नवंबर से बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत व सचिव गबर सिंह नेगी ने बताया कि पौड़ी में अनियमित व दूषित जलापूर्ति की जा रही है। जबकि हर साल 10 प्रतिशत जल मूल्य वृद्धि की जा रही है। बिजली के स्मार्ट मीटरों को लगाकर उपभोक्ताओं से बिल के रूप में अतिरिक्त धनराशि वसूलने की भी योजना है। जिससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिजली के पुराने मीटरों को यथावत रखने व श्रीनगर की तर्ज पर पौड़ी को 20 किलोलीटर पानी मुफ्त देने की मांग उठाई है। बताया कि शनिवार विभिन्न संगठनाें व आम लोगों के साथ सार्वजनिक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। नौ नवंबर को विशाल जागरण रैली और 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
मुकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed