फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rail will also reach Chaukhutia and Garasain: Tirath Singh

चौखुटिया और गैरसैंण तक भी पहुंचेगी रेल : तीरथ सिंह

Mon, 22 Feb 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rail will also reach Chaukhutia and Garasain: Tirath Singh
सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के साथ ही उत्तराखंड के चारों धामों को भी रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा चौखुटिया व गैरसैंण तक भी रेलवे लाइन का निर्माण होगा। इसके लिए रेल मंत्री से वार्ता कर उनकी ओर से स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रीनगर पहुंचे सांसद तीरथ सिंह रावत ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम विश्व स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने से पेट्रोल-डीजल के दाम बढे़ है। कहा कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम भी नियंत्रित हो जाएंगे। रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बजट में उत्तराखंड के लिए विशेष फोकस रखा गया। जिससे राज्य को फायदा पहुंचेगा। साथ ही देश को आत्म निर्भर बनने और निर्यात में फायदा होगा। बताया कि संसद में उनके द्वारा तीर्थाटन, पर्यटन व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मोटर मार्गोँ के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस पर भविष्य में तेजी से कार्य होगा। इस मौके पर उन्होंने विवि के प्रो. मदन स्वरूप रावत के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, सूरज घिल्डियाल, जितेंद्र रावत, विनय घिल्डियाल, पंकज सती, अनुग्रह मिश्र, विभोर बहुगुणा, दीपक उनियाल, सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed