फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rail tunnel explosion is not the reason for landslide

रेल सुरंग के विस्फोट तो नहीं भूस्खलन की वजह

Fri, 30 Jul 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Rail tunnel explosion is not the reason for landslide
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग सुरंग निर्माण के लिए विस्फोटकों के इस्तेमाल से बदरीनाथ हाईवे पर चमधार में भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है। लोनिवि एनएच खंड ने इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया है। साथ ही आरवीएनएल से पीडब्लूडी विस्फोट की एनओसी निरस्त करने पर विचार कर रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पुष्टि के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब सात किलोमीटर दूर चमधार पुल के दोनों ओर भूस्खलन से बार-बार यातायात अवरुद्ध हो रहा है। फरासू और चमधार के बीच हाईवे की स्थिति बहुत खराब हो गई है। यहां पुश्ता ढह गया है। लगभग 500 मीटर ऊपर तक भूस्खलन होने से बोल्डर गिर रहे हैं। लोनिवि एनएच खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि रात के वक्त सुरंग के लिए विस्फोट किए जा रहे हैं। इससे सड़क में भूस्खलन हो रहा है। पूर्व में आरवीएनएल को शर्तों के साथ विस्फोट करने की एनओसी दी गई थी। यदि ऐसा ही होता रहा, तो एनओसी निरस्त कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरवीएनएल को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-लोनिवि के ईई ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि सुरंग के लिए विस्फोटकों का प्रयोग करने से भूस्खलन होने की आशंका है। इसलिए क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया जाएगा। - रविंद्र बिष्ट, एसडीएम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिस स्थान पर भूस्खलन हो रहा है, वह स्थान कार्यस्थल से काफी दूर है। सुरंग निर्माण की वजह से हाईवे को नुकसान नहीं पहुंच रहा है। -पीपी बडोगा, डीजीएम आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed