फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Quarantines take place after samples of Corona suspect

कोरोना संदिग्ध के सैंपल लेने के बाद हो जाते हैं क्वारंटीन

Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Quarantines take place after samples of Corona suspect
राजकीय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 8 संविदा लैब तकनीशियन कोरोना योद्धा के तौर पर काम कर रहे हैं। वे कोरोना संदिग्ध नमूने लेने के बाद तब तक क्वारंटीन में रहते हैं जब तक लैब से रिजल्ट न आ जाए।
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 10 लैब तकनीशियन हैं जिसमें से आठ कर्मी अनिल सेमवाल, सुधीर डिमरी, सुनील रतूड़ी, जयवीर, अमित मनवाल, अजय उनियाल, आशुतोष मलासी और सुशील कुमार संविदा पर तैनात हैं। ये कर्मचारी 10 सालों से संस्थान में संविदा पर नौकरी कर रहे हैं। इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी सरकार न तो इनको नियमित कर पाई और ना ही इनके संबंध में कोई ठोस फैसला ले पाई। अब कोरोना महामारी में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 अस्पताल बनाए जाने के बाद उक्त कर्मचारी यहां भर्ती हो रहे मरीजों सैंपल ले रहे हैं। लैब तकनीशियन अनिल सेमवाल और अमित मनवाल बताते हैं कि मरीज का नाक या गले से सैंपल लेते समय वह खांसता है तो ऐसे में संक्रमण का डर रहता है। इसलिए पीपीई किट पहनकर पूरी सुरक्षा के साथ सैंपल लिया जाता है। सैंपल लेने के बाद तब तक क्वारंटीन रहते हैं, जब तक मरीज की रिपोर्ट नहीं आ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed