{"_id":"5eff5fe48ebc3e432f25ab42","slug":"purchase-from-firm-which-was-closed-17-years-ago-pauri-news-drn34890528","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल पहले बंद हो चुकी फर्म से की खरीदारी, अनियमितता उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल पहले बंद हो चुकी फर्म से की खरीदारी, अनियमितता उजागर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिले का शिक्षा विभाग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार विभाग में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। विभाग को प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने अपने विधान सभा चौबट्टाखाल में ई-लर्निंग कक्षाओं के संचालन को उपकरण खरीदने के लिए विधायक निधि से 34 लाख की धनराशि जारी की थी। विभाग ने 17 साल पहले ही बंद हो चुकी फर्म से खरीदारी कर वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया है। साथ ही बिना टेंडर प्रक्रिया के माध्यमिक विद्यालयों के लिए एलसीडी टीवी सहित अन्य उपकरण खरीदे हैं।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के माध्यमिक विद्यालयों को ई-लर्निंग से जोड़ने के लिए उपकरण खरीद को विधायक निधि से 34 लाख की धनराशि जारी की थी। इस धनराशि से क्षेत्र के 49 माध्यमिक विद्यालयों में एलसीडी टीवी, कंप्यूटर व हार्ड डिस्क आदि उपकरणों की खरीद की जानी थी। शिक्षा विभाग ने उपकरणों की खरीद के लिए कोई टेंडर प्रक्रिया जारी न कर सीधे एक फर्म से खरीदारी कर ली। बिना टेंडर प्रक्रिया के इस खरीद पर विवाद खड़ा हो गया था। मामले की शिकायत पर सतपाल महाराज ने डीएम पौड़ी को जांच के निर्देश दिए थे। डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी। सीडीओ दीप्ति सिंह ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व कोषाधिकारी की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने अब रिपोर्ट सीडीओ हिमांशु खुराना को सौंप दी है। जांच में बताया गया है कि विभाग ने जिस फर्म से एलसीडी टीवी खरीदी है, वह फर्म 2003 में ही बंद हो चुकी है। सीडीओ हिमांशु खुराना ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताएं स्पष्ट हुई हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।