{"_id":"6a1d678e06d20bc7270df527","slug":"public-representatives-have-changed-governments-have-changed-but-payal-village-remains-unchanged-pauri-news-c-51-1-pri1002-114542-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जनप्रतिनिधि बदले, बदलीं सरकारें लेकिन पयाल गांव की सूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जनप्रतिनिधि बदले, बदलीं सरकारें लेकिन पयाल गांव की सूरत नहीं
Mon, 01 Jun 2026 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 01 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कोट के पयाल गांव के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद गांव तक मोटर मार्ग नहीं पहुंच पाया है। हालत यह है कि गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को करीब डेढ़ किमी तक डंडी-कंडी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि जनपद के अधिकांश गांव सड़क नेटवर्क से जुड़ चुके हैं लेकिन पयाल गांव की वर्षों पुरानी मांग अब तक अधूरी है। सड़क न होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान, गैस सिलिंडर और अन्य आवश्यक वस्तुएं सिर और पीठ पर ढोकर गांव तक पहुंचानी पड़ती हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ वर्ष पहले गांव के लिए सड़क कटान का कार्य शुरू हुआ था लेकिन गलत अलाइनमेंट के कारण सड़क उपयोगी नहीं बन सकी। कई स्थानों पर अत्यधिक खड़ी चढ़ाई होने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, मेहताब सिंह, अतर सिंह, सोहन सिंह आदि ने बताया कि विभाग और जिला प्रशासन को ज्ञापन दिए गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने पयाल गांव को जाखणी-घुड़ेत मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
पूर्व में विधायक निधि से सड़क काटी जा चुकी है। अब गांव में दूसरी योजना बनाना मुमकिन नहीं है। - विवेक सेमवाल, ईई, प्रांतीय खंड लोनिवि पौड़ी।