{"_id":"6712b3b6b1b2ac88c60fc2b4","slug":"providing-development-to-the-last-person-pauri-news-c-5-1-drn1031-528309-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में प्रत्येक गांव के आखिरी व्यक्ति तक विकास की सौगात पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार निरंतर ठोस निर्णय जनहित में लेती रही है। उन्होंने विकास खंड थलीसैंण व पाबौ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डॉ. सिंह रावत ने थलीसैंण के राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में मुख्य प्रवेश द्वार एवं खेल मैदान का लोकार्पण किया। उन्होंने पैठाणी-नौटी मोटर मार्ग के पैठाणी पुल से बाजार तक सुधारीकरण कार्य, पैठाणी बाजार की पेयजल योजना का सुधारीकरण, जूनियर हाईस्कूल धुलेथ के नवस्वीकृत भवन, प्राथमिक विद्यालय जवाड़ी के भवन सौंदर्यीकरण, जूनियर हाईस्कूल फलद्वाड़ी के शौचालयों के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
डॉ. रावत ने प्राथमिक विद्यालय ढौर-बरसोली के शौचालयों के नवनिर्माण कार्य, जूनियर हाईस्कूल सरणा के सौंदर्यीकरण, प्राथमिक विद्यालय ढिकवाली, जितोली व जूनियर हाईस्कूल बेला के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सैंजी के आवासीय भवनों के सौंदर्यीकरण, अनुरक्षण एवं रास्ते के निर्माण कार्यों की भी आधारशिला रखी।
विकास खंड मुख्यालय पाबौ पहुंच शिक्षा मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को समयवद्ध, गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नौ नवनियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। साथ ही निर्माणाधीन कलस्टर विद्यालय पाबौ के भवन व छात्रावास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ. रजनी रावत, सीडीओ गिरीश गुणवंत, बीडीओ पाबौ धूम सिंह, एबीडीओ जितेंद्र नेगी, डीईओ बेसिक पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।