फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   protest

बिजली के निगमीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। जेएंडके सेंट्रल नान गजटेड इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रांतीय सचिव सुरजीत सिंह खजूरिया ने कहा कि बिजली विभाग को कारपोरेशन बनाया गया। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाली पदों पर डेलीवेजरों को काम करने का मौका दिया जाए। इससे लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारी लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि डेलीवेजरों को वेतन अदायगी भी समय पर नहीं हो रही है। कईयों को अभी तक वेतन नहीं मिल रहा है। चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो रही है, लेकिन डेलीवेजरों के बारे में कुछ सोचा नहीं जा रहा। बिजली विभाग के निगमीकरण से अधिकारियों को नुकसान हो रहा है। पहले ही सरकार को साफ करना चाहिए कि निगम में किस तरह का काम होगा। अब आदेशों को थोपा जा रहा है। कर्मचारी असहाय महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों को नियमित किया जाए और तमाम लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed