फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Protest expressed by burning the effigy of Minister Premchand Agarwal in Devprayag

Pauri News: देवप्रयाग में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर जताया विरोध

Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Protest expressed by burning the effigy of Minister Premchand Agarwal in Devprayag

विज्ञापन
देवप्रयाग। भरपूर पट्टी के स्थानीय लोगों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पुष्पा रावत के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने बागेश्वर मंदिर देवप्रयाग में एकत्रित होकर मंत्री अग्रवाल का पुतला दहन किया। कहा, विधानसभा सत्र के दौरान पहाड़ी समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी बर्दाश्त करने लायक नहीं है।




आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कर मंत्री अग्रवाल के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी रोष जताकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। लोगों ने वन मंत्री सुबोध उनियाल पर भी आरोप लगाया कि वह भी प्रेमचंद अग्रवाल का समर्थन कर रहे हैं। देवप्रयाग नगरपालिका सभासद राहुल कोटियाल ने मंत्री पर पहाड़ी मूल राज्य में देशी-पहाड़ी विवाद फैलाने और विधायक मदन बिष्ट की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed