फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Protest against the new pension scheme by tying a black band

नई पेंशन योजना के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sat, 01 Jan 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Protest against the new pension scheme by tying a black band
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई और नई पेंशन योजना के विरोध में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 1 जनवरी 2004 को पहली बार देश में पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म करके बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था प्रारंभ की गई थी। इसी को लेकर 1 जनवरी को काला दिवस मनाया गया है।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि कर्मचारियों ने सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल ब्लैक रखी। साथ ही कर्मचारियों ने काली टोपी, काला मास्क और काली पट्टी पहनकर नई पेंशन योजना का विरोध किया। कहा कि इस मामले में वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह से भी वार्ता हुई थी, जिसमें यह माना गया कि पुरानी पेंशन राज्य का विषय है, लेकिन अभी तक उस बैठक का प्रतिवेदन सार्वजनिक नहीं किया गया है। विरोध जताने वालों में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, सचिव नरेश कुमार भट्ट, प्रांतीय प्रेस सचिव कमलेश कुमार मिश्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed