फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Proposals for construction of five parking sent to the government

पालिका प्रशासन ने शासन को भेजे पांच पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव

Wed, 30 Mar 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Proposals for construction of five parking sent to the government
पालिका प्रशासन पौड़ी ने शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए शासन को पांच नए पार्किंग स्थल बनाए जाने के प्रस्ताव भेजे हैं। शासन स्तर से प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद 500 से अधिक वाहनो के लिए पार्किंग सुविधा मिल पाएगी। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि शहर को यातायात की दृष्टि से सुव्यवस्थित बनाए जाने के लिए पार्किंग सुविधा की समुचित व्यवस्था आवश्यक है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका प्रशासन के प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने पर नए पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया पुरानी मोर्चरी के पास सत्याखाल मोटर मार्ग पर 1 हजार वर्ग मीटर में 200 वाहनो की पार्किंग व्यवस्था होगी। इसके साथ ही सिविल लाइन गैस गोदाम के निकट एजेंसी चौक, छतरीधार के निकट, पटवारी चौकी अपर चोपड़ा, आरटीओ कार्यालय के समीप पार्किंग स्थल चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांचों पार्किंग स्थलों पर 530 वाहनों की पार्किंग सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed