फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   project

जम्मू-पठानकोट हाईवे होगा सिक्स लेन, सर्वे शुरू

विज्ञापन
project
जम्मू। 105 किलोमीटर लंबे पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन से छह लेन किया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम पठानकोट व कठुआ दोनों जगह से शुरू कर दिया गया है। इस वजह से कठुआ में बनने वाला देश का सबसे पहला हाईवे विलेज का काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। यह जानकारी पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि विदेशों की तर्ज पर कठुआ में भी हाईवे विलेज के लिए शिलान्यास कर दिया गया, लेकिन इस काम को पठानकोट-जम्मू हाईवे के चौड़ीकरण के चलते फिलहाल रोका गया है। क्योंकि सड़क के चौड़ा होने से चिह्नित स्थान पर विलेज का काम कर पाना संभव नहीं होगा। उत्तर भारत का अपने तरह का पहला बायोटेक इंडस्ट्रियल पार्क का काम कोरोना संकट की वजह से थोड़ा देर हुआ है, लेकिन यह अंतिम चरण में है। जल्द ही यह काम करना शुरू कर देगा। कठुआ जिले में सीड प्रोसेसिंग प्लांट का काम पूरा हो गया है और अगले कुछ सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस रोड कोरिडोर में भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीरवार को अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर उधमपुर, कठुआ, डोडा संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय परियोजनाओं सहित विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा की। डीसी उधमपुर ने बताया कि कोरोना काल में देविका प्रोजेक्ट का कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन इसे अब शुरू किया गया है। अगले डेढ़ साल में यह कार्य पूरा होगा। मंत्री ने बसोहली क्षेत्र में दयालाचक रोड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उधमपुर और कठुआ प्रशासन को गर्मी के सीजन को देखते हुए हैंड पंप लगाने का कार्य तेजी से करने के भी निर्देश दिए। रियासी के डीसी ने केंद्रीय विद्यालय के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। किश्तवाड़ के डीसी ने बताया कि केसर पार्क की आधारशिला का काम ऐन वक्त पर रोकना पड़ा, क्योंकि जगह चिह्नित नहीं हो पाई थी। रामबन के उपायुक्त ने हाईवे के निर्माण प्रगति की जानकारी दी। डॉ. सिंह ने पटनीटॉप से सनासन तक सड़क के अपग्रेडेशन कार्य में देरी के कारणों को तलाशने को कहा। डोडा के जिला उपायुक्त ने बताया कि डोडा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और भद्रवाह में नेशनल हाई एल्टीट्यूटड मेडिसिनल प्लांट का कार्य कोरोना काल में भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed