फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   project

आईटी पार्क नगरोटा में बनेगा, आयुक्त सचिव ने लिया जायजा

विज्ञापन
project
जम्मू। जम्मू और श्रीनगर में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग दो आईटी पार्क का निर्माण करने जा रहा है। जम्मू के आईटी पार्क के लिए जमीन शिनाख्त कर ली गई है। यह नगरोटा में बनेगा। विभाग के आयुक्त सचिव एमके दिवेदी ने वीरवार को आईटी पार्क नगरोटा की साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क में आईटी टॉवर/बीपीओ/ विस्तारित आईटी ढांचा और कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विभाग द्वारा की गई एक लंबी लंबित प्रतिबद्धता को पूरा करेगा और तकनीकी रूप से योग्य युवाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करेगा। इस परियोजना से जेएंडके में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान और निदेशक उद्योग और वाणिज्य जम्मू अनु मल्होत्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed