फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   programme

जन पहुंच कार्यक्रम के तहत शुरू विकास कार्यों पर भी ब्रेक

विज्ञापन
programme
जम्मू। प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों के ‘जन पहुंच कार्यक्रम’ पर भी कोरोना वायरस भारी पड़ चुका है। जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं व सरकार की कार्य प्रणाली का फीडबैक लेने और विकास में तेजी लाने की दिशा में इस कार्यक्रम के पहले चरण में 36 केंद्रीय मंत्रियों के दौरे हुए थे। जनता ने भी कार्यक्रम को पसंद किया लेकिन दूसरे चरण की तैयारियों को कोरोना ने ठंडे बस्ते में डाल दिया हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जनवरी 2020 में जन पहुंच कार्यक्रम के पहले चरण में शहर व गांवों दोनों जगहों पर केंद्रीय मंत्रियों के दौरे हुए थे। केंद्र की इस पहल से जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में तेजी भी आने लगी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में इस कार्यक्रम के तहत शुरू किए गए विकास कार्य भी ठंडे पड़ चुके हैं। पहले चरण में 36 केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश का दौरा किया था और 60 स्थलों पर उनकी सभाएं हुई थीं। दूसरे चरण में करीब 40 केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश में पहुंचना था लेकिन सब तैयारियां चौपट होकर रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed