{"_id":"691858e388607735bd0832ff","slug":"prof-ds-negi-appointed-director-of-mmttc-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118283-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रो. डीएस नेगी एमएमटीटीसी के निदेशक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रो. डीएस नेगी एमएमटीटीसी के निदेशक नियुक्त
Sat, 15 Nov 2025 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 15 Nov 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) के संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई टीम का गठन किया है। इसके तहत विवि प्रशासन ने रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विवि के प्रति कुलपति रह चुके प्रो. डीएस नेगी को एमएमटीटीसी के निदेशक का पदभार सौंपा है।
प्रो.नेगी ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसी के साथ डॉ. राहुल कुंवर सिंह को संयुक्त निदेशक, डॉ. सोमेश थपलियाल और डॉ. अमर जीत सिंह को सहायक निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। डॉ. कविता भट्ट को कार्यक्रम कार्यकारी नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण के दौरान प्रो. आरएस फर्त्याल, प्रो. जीके जोशी, प्रो. दीपक भंडारी, डॉ. जसपाल सिंह चौहान, डॉ. डीके राणा, डॉ. प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।