फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   problem

लॉकडाउन में कम हुआ प्यार, पति पत्नी की बढ़ी तकरार

विज्ञापन
problem
जम्मू। लॉकडाउन में घर में सभी सदस्य एक दूसरे के साथ वक्त बीता रहे हैं। दूसरी तरफ पति-पत्नी में तकरार की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस अवधि में घरेलू हिंसा के मामलों में भी इजाफा हुआ है। वुमेन सेल में इसकी कई शिकायतें पहुंची हैं। इसके चलते वुमेन सेल की प्रभारी ने कुछ नंबर और ई मेल दी है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत पहुंचा सकती हैं। पहले पुलिस फोन पर ही मामला शांत करने की कोशिश करेगी। यदि बात नहीं बनी तो पुलिस आपकी फोन काल पर आपके द्वार पर होगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस सेल में लॉकडाउन शुरू होने से फोन पर 25 शिकायतें आई हैं। इसमें महिलाओं ने घरेलू हिंसा की शिकायत की है। सेल की प्रभारी आरती ठाकुर का कहना है कि क्योंकि लॉकडाउन होने के चलते शिकायत लेकर महिलाएं सेल तक नहीं पहुंच पा रहीं, इसलिए फोन पर ही शिकायत कर रही हैं। रूटीन को छोड़कर लॉकडाउन की अवधि में घरेलू हिंसा की शिकायतों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके लिए हमने अपने ई मेल और जरूरी नंबर जारी किए हैं। आरती ठाकुर का कहना है कि यदि कहीं किसी महिला को घर में कोई तंग करे तो इन नंबरों पर शिकायत कर दें। पहले हम फोन पर समझाकर मामला शांत करेंगे। अगर बात नहीं बनी तो वह निजी तौर पर मौके पर जाएंगी और मामले को शांत करेंगी।
विज्ञापन

परेशान हैं तो यहां घुमाएं नंबर
आरती ठाकुर, सेल इंचार्ज- 9419235316
सेल का नंबर- 01912436867
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed