फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Principal in charge of molestation suspended

छेड़छाड़ का आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य हुआ निलंबित

Fri, 11 Oct 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Principal in charge of molestation suspended
प्रतीकात्मक

पौड़ी। जनपद चमोली के एक विद्यालय की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल की संस्तुति पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने प्रभारी प्रधानाचार्य का निलंबन किया है। आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य छेड़छाड़ के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार चमोली में हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जनपद चमोली के दसोली ब्लाक स्थित जीआईसी साबरीसैंण के प्रभारी प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। बुधवार को गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने छेड़छाड़ के आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन की संस्तुति निदेशक को भेजी थी। चार अक्तूबर को जीआईसी साबरीसैंण के प्रभारी प्रधानाचार्य खेमराम खनेड़ा द्वारा क्रॉस कंट्री दौड़ में शामिल होने पहुंची एक इंटर कालेज की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। मामले में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने थानाध्यक्ष चमोली की जांच रिपोर्ट के साथ बताया कि प्रभारी प्रधानाचार्य चार अक्तूबर को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। अपर निदेशक बिष्ट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली की रिपोर्ट पर आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन की संस्तुति निदेशक से की थी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने अपर निदेशक की संस्तुति पर आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। अपर निदेशक गढ़वाल मंडल माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि 48 घंटे से अधिक समय तक कारागार में निरुद्ध रह चुके प्रभारी प्रधानाचार्य खेमराम खनेड़ा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed