{"_id":"6a4ce3a2221bc74cd505f8a3","slug":"preparations-to-deliver-the-machine-to-dhari-devi-drinking-water-scheme-today-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124152-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: धारी देवी पेयजल योजना में आज मशीन पहुंचाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: धारी देवी पेयजल योजना में आज मशीन पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। धारी देवी और कलियासौड़ क्षेत्र की 74.43 लाख रुपये की पेयजल योजना का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जल संस्थान ने निर्माण कार्य शुरू कराने की कवायद तेज कर दी है। विभाग ने बुधवार तक मशीन साइट पर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जल संस्थान पौड़ी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि बुधवार को मशीन साइट पर पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। कलियासौड़ वार्ड के पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है। यदि मशीन समय पर नहीं पहुंची तो मार्ग बाधित होने का खतरा बढ़ जाएगा और काम में फिर देरी हो सकती है।
उन्होंने विभाग से बिना देर किए निर्माण शुरू कराने की मांग की है। मालूम हो कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन के विकल्प के रूप में यह योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन मार्च में टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया था।