फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparations for NIT's Bhoomi Poojan and foundation stone intensified

एनआईटी के भूमि पूजन और शिलान्यास की तैयारियां तेज

Wed, 16 Oct 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations for NIT's Bhoomi Poojan and foundation stone intensified
सुमाड़ी में एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण के लिए चयनित भूमि का मानचित्र देखते सीपीडब्ल्यूडी और ? - फोटो : SHRINAGAR
एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के आगामी 19 अक्तूबर को आयोजित होने वाले भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एनआईटी और कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों की बैठक ली। इसके अलावा रावत ने नगर पालिका में वार्डवार भ्रमण कर जनता को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बहुप्रतीक्षित एनआईटी स्थायी परिसर के निर्माण के संबंध में बैठकों का दौर चला। बैठकों के बाद मंत्री रावत ने पत्रकारों को बताया कि सुमाड़ी में एनआईटी के स्थायी परिसर का शिलान्यास और भूमि पूजन 19 अक्तूबर की सुबह साढ़े नौ बजे होगा। प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, एचआरडी मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत हेलीकॉप्टर से सुमाड़ी में उतरेंगे। इस कार्यक्रम में अन्य कैबिनेट मंत्री, सांसद गढ़वाल व नैनीताल, विधायक समेत अन्य हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

सुुमाड़ी में लगभग 30 मिनट के कार्यक्रम के बाद सभी लोग एनआईटी के अस्थायी परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद श्रीनगर स्थित जीआईएंडटीआई मैदान मेें जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि स्थायी परिसर की डीपीआर तैयार कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया निपटने के बाद सुमाड़ी में काम शुरू करा दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, महामंत्री अनूप बहुुगुणा, गिरीश पैन्यूली, दिनेश रुडोला, विनय घिल्डियाल, सुधीर जोशी व शंकर मणि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed