फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   PRD jawans did not get honorarium for duty in Mahakumbh

महाकुंभ में ड्यूटी का पीआरडी जवानों को नहीं मिला मानदेय

Tue, 01 Jun 2021 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
PRD jawans did not get honorarium for duty in Mahakumbh
पीआरडी जवानों को महाकुंभ ड्यूटी का मानदेय आज तक नहीं दिया गया है, जिससे इन जवानों के परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एनएसयूआई ने पीआरडी जवानों का मानदेय जल्द देने की मांग की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने डीएम विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बीच हुए हरिद्वार महाकुंभ में जिले के पीआरडी जवानों ने बेहतर सेवाएं दीं, लेकिन इन जवानों को आज तक महाकुंभ ड्यूटी का मानदेय नहीं दिया गया है। इन जवानों को समय पर मानदेय न दिया जाना चिंताजनक है। एनएसयूआई ने दो दिनों में पीआरडी जवानों को मानदेय का भुगतान करने की मांग की। डीएम जोगदंडे ने तत्काल जिला युवा कल्याण अधिकारी को पीआरडी जवानों का मानदेय जल्द देने के निर्देश दिए। वहीं जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी गणेश थपलियाल ने बताया कि महाकुंभ में मार्च से अप्रैल तक जिले के 394 पीआरडी जवानों ने ड्यूटी दी है। बजट के अभाव में मानदेय नहीं दिया जा सका। अब बजट मिल गया है, जल्द ही सभी जवानों को मानदेय दे दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी और छात्रसंघ महासचिव गोपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed