{"_id":"5ed6567c8ebc3e90373019d5","slug":"pradhan-will-spend-20-percent-from-14th-finance-for-corona-shrinagar-news-drn345951361","type":"story","status":"publish","title_hn":"14वें वित्त से 20 प्रतिशत कोरोना के लिए खर्च करेंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14वें वित्त से 20 प्रतिशत कोरोना के लिए खर्च करेंगे प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानों ने पंचायत के कार्यों में आ रही दिक्कतों को उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह के समक्ष रखा। इस दौरान मंत्री ने प्रधानों की समस्या सुन जल्द सभी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायतों को कोविड-19 के तहत 3 हजार रुपये की धनराशि जल्दी दी जाएगी। साथ ही 14वें वित्त से 20 प्रतिशत धनराशि को कोविड-19 जैसी बीमारी से निपटने के लिए ग्राम प्रधानों को व्यय करने की मंजूरी दे दी गई है।
बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष बृज मोहन बहुगुणा ने पंचायत के कार्यों में आ रही समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के 14वें वित्त/राज्य वित्त के खाते इंडस बैंक पौड़ी में खोले गए है, जिससे परेशानी हो रही है। इसलिए उक्त खातों को ब्लॉक मुख्यालय के समीप या ग्राम पंचायतों के समीप वाले बैंकों में स्थानांतरित किया जाए। बैठक में राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, रमेश मंद्रवाल, नितिन घिल्डियाल, अनिल भंडारी, प्रमोद उनियाल, रुक्मणी देवी, रूकम सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह और सौरभ भारती आदि मौजूद थे। उधर रुद्रप्रयाग में धन सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को न्याय निधि से 33 लाख रुपये 22 स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत व उपकरण के लिए दिए गए हैं। खनन न्याय निधि की बैठक लेते हुए प्रभारी मंत्री डा. रावत ने पंचायत स्तर पर क्वारंटीन सेंटरों में आ रही समस्याओं के बारे में कहा कि राज्य वित्त व 14वें वित्त से 20 फीसदी राशि ग्राम पंचायतों को अवमुक्त कर दी जाएगी। साथ ही सीएम राहत कोष से प्रवासियों की संख्या के हिसाब से प्रधानों को पांच से दस हजार रुपये कोविड कार्यों के लिए दिए जाएंगे। बैठक में जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, डीएम वंदना सिंह, सीएमओ डा. एसके झा, खनन अधिकारी दिनेश कुमार आदि थे। संवाद
आश कार्यकर्ताओं को मिलेगी थर्मल स्क्रीनिंग मशीन
पौड़ी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को होम क्वारंटीन की अवधि पूरी करने वाले लोगों की जांच करने बाद ही रिलीव करने, 14वें वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम प्रधानों को सैनेटाइजिंग मशीन खरीदने को दिए जाने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस पौड़ी में आयोजित बैठक सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, राज्यमंत्री डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीएमओ डा. मनोज बहुखण्डी, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, सीओ सदर वंदना वर्मा, एसीएमओ डा. रमेश कुंवर, डा. आशीष गुंसाई आदि मौजूद थे।