फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   PPP mode will form new chapter in Pauri's development

पालिका, पंचायत पार्टनशिप बनेगी पौड़ी के विकास का नया अध्याय

Sat, 01 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
PPP mode will form new chapter in Pauri's development
पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम। - फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय के विकास को पालिका प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। पालिका प्रशासन ने पीपीपी मोड (पालिका पंचायत पार्टनशिप) में विकास कार्यों का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शहर के 11 क्षेत्रों में 0.481 हेक्टेयर सरकारी भूमि पालिका प्रशासन सौंपने को अंतिम रूप दे दिया है। भूमि हस्तांतरित होते ही पालिका प्रशासन इस भूमि पर विभिन्न विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि पर्यटन नगरी पौड़ी ऑल वेदर रोड व ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल आने के बाद पर्यटकों से गुलजार हो जाएगी। शहर को पर्यटकों के आगमन के लिए सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौड़ी के विकास को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। जो आगामी आठ मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली खुली बैठक में जनता के सामने रखा जाएगा। ब्लू प्रिंट के लिए युवा, बुद्धिजीवियों, बुजुर्गों व प्रवासियों से सुझाव भी लिए जाएंगे। बेनाम ने कहा कि पालिका व जिला प्रशासन स्तर के कार्य तत्काल शुरू किए जाएंगे। शासन स्तर के विकास कार्यों को लेकर सामंजस्य से कार्य किया जाएगा। कहा कि पालिका एक वर्ष के भीतर एक हजार वाहनों की पार्किंग तैयार करेगी। कहा कि पीपीपी मोड़ में पंचायत की भूमि मिलने पर पंचायत को इनकम की 25 फीसदी धनराशि व रोजगार प्रदान किया जाएगा। बेनाम ने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय शिफ्ट होने पर उस भूमि में पार्क, सिनेमाहाल बनाया जाएगा। पुरानी जेल से पुराने जिला पंचायत भवन को प्लेन कर बैडमिंटन, टीटी कोट, कार्यालय, आवास तैयार किए जाएंगे। कहा कि स्लॉटर हाउस तैयार हो रहा है। जबकि कांजी हाउस व ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने को लेकर भी प्रगति अंतिम दौर में है। जल्द इनकी डीपीआर तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed