फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Power goes off in the evening, hotel operators staged a sit-in protest

Pauri News: शाम होते ही गुल हो जाती है बिजली होटल संचालकों ने दिया धरना

Thu, 29 May 2025 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Power goes off in the evening, hotel operators staged a sit-in protest

विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटलों में शाम होते ही बिजली गुल होने से आक्रोशित व्यवसायियों ने बुधवार आधी रात को विद्युत सब स्टेशन बागी में नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने यात्रा काल में सरकार की ओर से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के दावों पर भी सवाल उठाए। रात दो बजे के करीब विभाग के एसडीओ के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। यात्रा के पीक सीजन में नगर के राजमार्ग स्थित होटलों में रात-भर बिजली गुल होने से आक्रोशित होटल संचालको व कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ बुधवार रात मोर्चा खोल दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल व सभासद राहुल कोटियाल के नेतृत्व में रात दस बजे होटल व्यवसायी सब स्टेशन बागी पहुंचे। यहां उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। कहा कि शाम होते ही एक दर्जन से अधिक होटलों सहित रेस्टोरेंटो में बिजली गुल हो जाती है। जिसके चलते यात्री यहां रुकते नहीं, जबकि होटल में ठहरे यात्रियों की भी मुश्किल बढ़ जाती हैं। वहीं राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप क्षेत्र में निवास करने वाले 70 से अधिक परिवार बिना बिजली के गर्मी व अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। एसडीओ हनुमान सिंह रावत की ओर से राजमार्ग स्थित होटल में विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने रात दो बजे धरना समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान आशुतोष पोखरियाल, भगत सिह नेगी, अमित तिवारी, कमलेश कोटियाल, दीवान सिंह कैतुरा, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed