{"_id":"6662dcf4d25ca5622e0d3355","slug":"potholes-on-dang-dhari-and-silkakhal-khongcha-road-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-106149-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डांग-धारी और सिल्काखाल-खोंगचा मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डांग-धारी और सिल्काखाल-खोंगचा मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
Fri, 07 Jun 2024 03:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
कड़ाकोट और लोस्तु क्षेत्र के 36 से अधिक गांवों के लोग खस्ताहाल मार्ग से कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के डांग-धारी और सिल्काखाल-खोंगचा-पांड़व मार्ग की दशा न सुधारे जाने पर लोग खस्ताहाल मार्गों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि कीर्तिनगर से बरसात शुरू होने से पहले मार्ग के सुधारने की मांग की।
कड़ाकोट पट्टी के 24 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला डांग-धारी मार्ग गड्ढों में तब्दील है। बरसात में यहां पानी भरने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। साथ ही यहां नालियों की सफाई भी नहीं हुई है। स्थानीय रघुवीर सिंह पंवार ने बताया कि कई बार लोनिवि कीर्तिनगर से मार्ग के सुधारीकरण की गुहार लगाई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं सिल्काखाल और लोस्तु के 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले सिल्काखाल-खोंगचा-पांड़व मार्ग की भी बुरी दशा है।
वहीं लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि सिल्काखाल-खोंगचा मार्ग पर पैचवर्क के लिए निविदा जारी की गई है। डांग-धारी मार्ग पर नालियों की सफाई का काम शुरू किया जा रहा है। मार्ग की पेंटिंग के लिए शासन को डीपीआर भेजी दी गई है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।