फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Post MBBS diploma course will start in Srinagar Medical College

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स

Tue, 06 Apr 2021 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Post MBBS diploma course will start in Srinagar Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने कॉलेज को 18 पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स संचालन की अनुमति दे दी है। पांच विभागों में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स आगामी शिक्षण सत्र 2021-22 से शुरू होंगे। इन कोर्स में प्रवेश के लिए नीट के माध्यम से चयन होगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज ने गत वर्ष सितंबर माह में बाल रोग, स्त्री रोग एवं प्रसूति, रेडियोडायग्नोसिस, नाक-कान-गला रोग, नेत्र रोग और एनेस्थीसिया विभाग मेें पोस्ट एमबीएसएस डिप्लोमा कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया था। संस्थान ने एनबीई से 34 सीट मांगी थी। नवंबर माह में एनबीई ने अनुमति के लिए निरीक्षण किया। इसके बाद पांच अप्रैल को एनबीई ने सत्र 2021-22 से पांच विषयों में पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी। कॉलेज में एनबीई ने 18 सीट स्वीकृत की हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स की अनुमति मिलना राज्य के साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। पहाड़ के मेडिकल कॉलेज से राज्य को विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे। वहीं मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। डिप्लोमा कोर्स इसी साल शुरू हो जाएंगे। इसमें नीट (पीजी) के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

- इन विषयों में मिली अनुमति
विभाग सीट
एनेस्थिसिया (डीए) 6
बाल रोग(डीसीएच) 4
नेत्र रोग ( डीओ) 4
ईएनटी (डीएलओ) 2
स्त्री रोग (डीजीओ) 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed