फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Poor welfare conference held in Pauri and Bharsar

पौड़ी व भरसार में हुआ गरीब कल्याण सम्मेलन

Tue, 31 May 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Poor welfare conference held in Pauri and Bharsar
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौड़ी व भरसार में गरीब कल्याण सम्मेलन हुआ, जिसमें लाभार्थियों को किशोरी किट, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, भू-स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्यालय के संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने किया। इस दौरान 22 किशोरी किट वितरण, 8 राशन किट, 5 उज्ज्वला गैस कनेक्शन, 22 को भू-स्वामित्व कार्ड, पीएम मुद्रा योजना के 15 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम ईला गिरी व कुलसचिव प्रो. बीपी नौटियाल ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, जयहरीखाल दीपक भंडारी, एकेश्वर नीरज पांथरी, कोट पूर्णिमा नेगी, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत रावत, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपाइयों ने पीएम मोदी के संबोधन का प्रसारण 24 मंडलों में सुना। जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में निरंतर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम खेल मैदान के हॉल में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मौजूद लोगों को तंबाकू निषेध की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सम्मेलन का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ नमामि बंसल ने शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं के 32 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, बासुमरित घणाता, नगर पंचायत गजा मीना खाती, कैलाशी देवी, कृष्ण्कांत कोठियाल, डीडीओ सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, सीएमओ डा. संजय जैन आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी वरुण चौधरी ने केंद्र पोषित योजनाओं के 24 लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, जोशीमठ पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, पीपलकोटी नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बनवाल, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव आदि मौजूद रहे। वहीं थराली में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में कृषि अधिकारी आनंद गोस्वामी, कृषि वैज्ञानिक पादप सुरक्षा डा. हिना कौसर, पशु विशेषज्ञ डा. अरुण कुमार और सब्जी विज्ञान विशेषज्ञ डा. विजीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed