फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police will patrol along Alaknanda river, CCTV cameras will be installed

Pauri News: अलकनंदा नदी किनारे पुलिस करेगी गश्त, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 27 Feb 2025 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Police will patrol along Alaknanda river, CCTV cameras will be installed

विज्ञापन




पौड़ी। श्रीनगर स्थित अलकनंदा नदी व ल्वाली झील में युवकों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। डीएम ने दोनों जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही अलकनंदा नदी के संवेदनशील जगहों पर पुलिस को नियमित रूप से गश्त करने व सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं।

बीती बुधवार को श्रीनगर स्थित अलकनंदा नदी में डूबने से एक की मौत व एक के घायल हो गया। जबकि बीते 18 फरवरी को पौड़ी के गगवाड़स्यूं घाटी स्थित ल्वाली झील में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई थी। इन घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन सर्तक हो गया है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सिचाईं खंड श्रीनगर को इन जगहों पर चेतावनी बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग को नदियों के संवेदनशील जगहों पर नियमित गश्त करने व नगर आयुक्त श्रीनगर को इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। डीएम ने सिंचाई व शिक्षा विभाग के अफसरों को ल्वाली झील के आसपास के विद्यालयों में झील में न जाने व झील में उतरने के खतरों को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed