{"_id":"6287bf44532cd513ea6fd653","slug":"police-stopped-the-marriage-of-the-minor-the-procession-returned-bereft-pauri-news-drn412291815","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, बैरंग लौटी बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नैनीडांडा ब्लाक के एक गांव में नाबालिग के विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन पौड़ी को मिली। इस पर हेल्प लाइन ने पुलिस की मदद से तत्काल शादी रुकवा दी और दुल्हन लेने बरात के साथ पहुंचे दूल्हे को बरात सहित बैरंग लौटना पड़ा।
नैनीडांडा ब्लाक स्थित कलखोबिया गांव में बीते बृहस्पतिवार को एक नाबालिग बेटी की शादी हो रही थी, जिसकी सूचना किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन पौड़ी को दी। हेल्प लाइन की सदस्य शकुंतला नयाल ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस से संपर्क किया गया। सीओ कोटद्वार गणेश लाल के निर्देश पर थाना धुमाकोट से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा वहां थलीसैंण क्षेत्र के भैंसवाडा गांव से बरात आई है। दुल्हन की उम्र साढ़े सत्रह वर्ष है जबकि दूल्हा 30 वर्ष का है। ऐसे में पुलिस टीम ने परिजनों व बरातियों को नाबालिग की शादी कराने पर कानूनी प्रावधान के बारे में बताया तो परिजनों ने शादी रोक दी। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर बैरंग अपने गांव लौट गया। सीओ ने कहा कि वर्तमान दौर में नाबालिग की शादी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज को आज भी जागरूकता की बड़ी आवश्यकता है। थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी ने बताया कि इस तरह की कोई भी घटना सामने आती है, तो पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं पौड़ी चाइल्ड हेल्प लाइन से समन्वयक साक्षी भंडारी, काउंसलर अमन कुमार, सदस्य सरिता लिंगवाल, अमित, दीपक घटना की लगातार निगरानी में जुटे रहे।