फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police searched for woman missing from home, handed her over to her family.

Pauri News: घर से लापता महिला को पुलिस खोजा, परिजनों के किया सुपुर्द

Sun, 02 Mar 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Police searched for woman missing from home, handed her over to her family.
थलीसैंण। राजस्व पुलिस थलीसैंण ने घर से बिना बताए लापता हुई महिला को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला ने घर छोड़ने के पीछे पति के शराब की लत को जिम्मेदार बताया है। महिला का कहना है कि पति के शराब की लत, मारपीट करने से वह परेशान थी। जिसके चलते वह घर से कहीं चली गई थी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार थलीसैंण रमेश चंद्र बहुगुणा ने बताया कि बीते एक मार्च की शाम को क्षेत्र के एक ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में ग्रामीण ने बताया कि उसकी पत्नी 26 फरवरी को घर से घास काटने की बात कहकर गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। स्वजनों ने उसे हर संभव स्थानों पर तलाश किया है, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। राजस्व पुलिस ने महिला के लापता होने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज की। बताया कि राजस्व पुलिस टीम ने 10 घंटों के भीतर गांव के पास एक मकान से लापता महिला को सकुशल खोज निकाला। नायब तहसीलदार बहुगुणा ने बताया कि महिला ने बताया कि उसका पति शराब की लत का शिकार है, जिसके चलते घर पर कलह का माहौल बना रहता है। कई बार उसके साथ मारपीट भी पति की गई। बताया कि महिला पति की आदत से परेशान होकर घर से गई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। नायब तहसीलदार बहुगुणा ने बताया कि उक्त दंपती की काउंसिलिंग कर हंसी-खुशी रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही महिला को स्वजनों के सुपुर्द कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed