फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police recruitment results and appointment of DLED trainees should be district wise

पुलिस भर्ती व डीएलएड प्रशिक्षितों की काउंसलिंग व नियुक्ति हो जिलेवार

Fri, 15 Jul 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment results and appointment of DLED trainees should be district wise
उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस भर्ती परिणाम व मेरिट और डीएलएड अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग व नियुक्ति जिलावार करने की मांग की। यूकेडी कार्यकर्ता ने सांकेतिक धरना देते हुए मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर उक्रांद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सांकेतिक धरना दिया। दल के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह गुसाईं ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश सरकार ने परिणाम व मेरिट राज्य स्तर पर निर्धारित करने का निर्णय लिया है जबकि पूर्व में यह जिलावार निर्धारित की जाती रही है। कहा कि सरकार के इस निर्णय से पिछडे़ व दूरदराज जिलों के युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना कम हो जाएगी। कहा कि डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं को भी नियुक्ति देने के लिए काउंसिलिंग राज्य स्तर पर की जा रही है जिससे युवाओं को नौकरी लगने के कम अवसर मिलने की संभावना है। धरना देने वालों में अर्जुन सिंह नेगी, दर्शन सिंह रावत, प्रकाश बेलवाल, प्रवीन, योगेंद्र और जवाहर लाल भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed