{"_id":"622382725dbbf34c45696d2f","slug":"police-arrested-two-more-accused-got-bail-pauri-news-drn405667363","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार, मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीपी मोड में संचालित हो रहे जिला अस्पताल पौड़ी के डाक्टरों के साथ मारपीट करने वाले दो और अन्य आरोपियों को कोतवाली पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत से दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है।
कोतवाली पौड़ी पुलिस ने जिला अस्पताल पौड़ी में सेवारत डाक्टरों के साथ मारपीट करने वाले मोहित नेगी व जयपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया। अदालत से दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। गौरतलब है कि जिला अस्पताल पौड़ी का पीपीपी मोड में महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून विगत एक वर्ष से संचालन देख रहा है। अस्पताल में सेवारत 16 डाक्टर मुख्यालय पौड़ी के एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहते थे। जहां 28 फरवरी की रात पीजी संचालक, उनकी पत्नी व अन्य सात लोगों द्वारा कुछ डाक्टरों के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। 1 मार्च को डाक्टरों की शिकायत पर कोतवाली पौड़ी में पीजी संचालक, उनकी पत्नी व सात अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 2 मार्च को जिला अस्पताल पौड़ी में सेवारत समस्त डाक्टरों ने दो घंटे के लिए ओपीडी सेवा बंद रखी थी। 3 मार्च को पुलिस ने पीजी संचालक गुंजन नेगी व कर्मचारी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया था। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस ने डाक्टरों से मारपीट मामले में मोहित नेगी व जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत से दोनों को जमानत मिल गई है।