फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police arrested the accused of embezzlement absconding for 25 years

25 वर्षों से फरार गबन का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

25 वर्षों से फरार गबन के एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली पौड़ी पुलिस ने मामले में सरकारी धन के गबन के आरोप में समिति कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
Police arrested the accused of embezzlement absconding for 25 years

विस्तार

25 वर्षों से फरार गबन के एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने समिति की रसीदों में गड़बड़ी कर करीब 41 हजार 299 रुपये का गबन किया था।
विज्ञापन

कोतवाली पौड़ी में वर्ष 1990 को गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति पौड़ी के तत्कालीन सचिव राम सिंह कठैत ने एक तहरीर दी थी जिसमें समिति ने संचालित पेट्रोल पंप में नियुक्ति कर्मचारी पर रसीदों में गड़बड़ी कर धनराशि के गबन का आरोप लगाया था। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने मामले में सरकारी धन के गबन के आरोप में समिति कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वर्ष 1997 में न्यायालय ने आरोपी को फरार घोषित किया था। कुछ समय पहले एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारियों को मफरुर अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। इसके बाद 25 वर्ष से लापता गबन के आरोपी पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति में सेवारत तत्कालीन कर्मचारी राकेश चंद्र गोनियाल निवासी अमोला पट्टी बनेलस्यूं पर पेट्रोल पंप में रसीद की कटिंग कर 41 हजार 299 रुपये के गबन का आरोप है। आरोपी को पुलिस ने नोएडा यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed