फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pilgrims sent a letter to the Prime Minister and the Home Minister

तीर्थपुरोहितों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भेजा पत्र

Wed, 30 Jun 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims sent a letter to the Prime Minister and the Home Minister
चारधाम तीर्थपुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, संघ प्रमुख और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष को पत्र भेजकर देवस्थानम बोर्ड तत्काल भंग करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चारों धामों से तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों का गहरा संबंध रहा है। इससे उनको अलग नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को महापंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, सचिव हरीश डिमरी व समस्त पदाधिकारियों की ओर से भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम देवस्थानम प्रबंधकीय विधेयक 2019 लागू करने से भ्रम की स्थिति बन गई है। देवस्थानम बोर्ड के जरिए सरकार धामों की संपूर्ण व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों सौंपना चाहती है। महापंचायत ने कहा कि चारों धामों व अन्य मंदिरों के सूचीबद्ध अभिलेख स्थानीय समितियों व पंचायतों के पास सुरक्षित हैं। बदरीनाथ धाम व मंदिर के समस्त तथ्य डट्टा पट्टा (अमल दस्तूर) पुस्तक में पुरातन काल से संरक्षित हैं। शास्त्रों में तीर्थ मात्र दर्शन पूजन के स्थान नही हैं ये मोक्ष के साधन भी हैं। यहां शास्त्र सम्मत विधान से ही सभी धार्मिक कर्तव्य किए जाते हैं। देवस्थानम विधेयक तीर्थयात्रियों के धार्मिक अधिकारों का भी हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed