फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   PG Diploma Courses in Rural Technology Approved

Pauri News: ग्रामीण प्रौद्योगिकी से जुड़े पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को मंजूरी

Thu, 21 May 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 21 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
PG Diploma Courses in Rural Technology Approved
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कृषि एवं संबद्ध विज्ञान संकाय की बोर्ड बैठक पद्मश्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में बीएससी (ऑनर्स) कृषि, वानिकी और उद्यानिकी के नए पाठ्यक्रमों को आईसीएआर की 6वीं डीन समिति और एनईपी 2020 के अनुरूप स्वीकृति दी गई। साथ ही एमएससी कृषि, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी से जुड़े पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी प्रदान की गई। मौके पर डॉ. सिंह ने पाठ्यक्रम निर्माण में संकाय सदस्यों के कार्य की सराहना करते हुए एमएससी पाठ्यक्रमों को आईसीएआर मानकों के अनुरूप और मजबूत बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अनुशासन, विविधता और शैक्षणिक जागरूकता की प्रशंसा की तथा उन्हें उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को प्रेरित किया। मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. आरएस नेगी, प्रो. एमएस पंवार, डा. एके नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed