{"_id":"5ed274468ebc3e904032ef7f","slug":"person-trying-to-escape-for-the-fourth-time-from-the-isolation-ward-of-the-district-hospital-pauri-news-drn345716969","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से व्यक्ति की चौथी बार भागने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से व्यक्ति की चौथी बार भागने की कोशिश
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध ने चौथी बार भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़कर फिर से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है। उसका कोरोना सैंपल नेगेटिव आ रहा है, लेकिन उसके गांव का पता नहीं चल पा रहा।
स्थानीय प्रशासन ने बीती 22 मई को अगरोड़ा क्षेत्र में घूम रहे एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना संदिग्ध होने के चलते उसे आइसोलेट कर दिया गया। बीती 27 मई को व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी न होने की वजह से उसे घर भेजना संभव नहीं हो पा रहा था।
कोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत के अनुसार इससे पहले भी यह व्यक्ति तीन बार अस्पताल से भागने की कोशिश कर चुका है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राणा ने बताया कि व्यक्ति का पता नहीं मिलने के चलते उसे अस्पताल से छुट्टी देने में परेशानी सामने आ रही है। कहा कि उसे जल्द ही प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।