{"_id":"61a7a8afb210f7353b13959d","slug":"people-of-srinagar-will-get-20-thousand-liters-of-free-water-pauri-news-drn397592666","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के लोगों को मिलेगा 20 हजार लीटर मुफ्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के लोगों को मिलेगा 20 हजार लीटर मुफ्त पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर शहर के लोगों को राहत की एक बड़ी सौगात दी है। सीएम ने जिला मुख्यालय के दौरे के दौरान श्रीनगर में जल जीवन मिशन के तहत प्रति उपभोक्ता कुल 20 हजार लीटर पानी निशुल्क देने की घोषणा की है।
श्रीनगर में करीब 62 हजार घरों में पानी के मीटर लगे हुए हैं। जबकि शेष 250 घरों में मीटर लगाने का प्रस्ताव जल संस्थान ने शासन को भेजा है। जल संस्थान के ईई एसके राय ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा का शासनादेश जारी होते ही श्रीनगर के पेयजल उपभोक्ताओं को निशुल्क पानी की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगा है, उन्हें 20 हजार लीटर पानी निशुल्क प्रदान किया जाएगा। 20 हजार लीटर पानी का उपभोग होने के बाद लोगों को तय दर से बिल अदा करना होगा।
-----------
मैन ऑफ द मैच हैं कोली
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह ने सीएम के दौरे को लेकर कहा कि विधायक पौड़ी आज के समारोह के मैन ऑफ द मैच हैं। उन्होंने अपनी पारी बखूबी व बेहतर तरीके से निभाई है। उधर, कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को भी शिरकत करनी थी, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
-------------
जमीन पर रखी माला से किया स्वागत
पौड़ी। कार्यक्रम में सीएम का दो बार जमीन पर रखी माला से स्वागत किया गया। भाजपाइयों के स्वागत करने के बाद जमीन पर रखी माला से युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने सीएम का स्वागत किया।
-------------
पीएम का उत्तराखंड से लगाव
पौड़ी। सीएम धामी ने कहा कि पीएम का उत्तराखंड से बड़ा लगाव है। पीएम हमेशा कहते हैं कि उत्तराखंड से मेरा कर्म व मर्म का रिश्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वाभिमानी व सशक्त देश बन गया है। हमारे देश के सैनिक का इतिहास शौर्य, वीरता व पराक्रम का है। लेकिन तब का नेतृत्व अलग था, सेना को कार्रवाई के आदेश के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता था, जिससे वीर सैनिकों का मनोबल गिर जाता था था। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उस पार से गोली आने पर कार्रवाई के लिए किसी का इंतजार नहीं करना पड़ता है। अब गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।
----------
उठती रही मीटर हटाने की मांग
श्रीनगर लोग अक्सर पानी के बढ़ते बिल के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने पानी के मीटर हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। संगठन की काउंसिल मेंबर रेशमा पंवार ने बताया कि वर्ष 2019 में संगठन ने दो बार हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें 1600 से अधिक परिवारों ने मीटर हटाने की मांग की थी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी ने भी मीटर हटाने की पैरवी की थी।