फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People are worried about the drainage of rain water

बरसाती पानी की निकासी को लेकर लोग परेशान

Sun, 19 Jul 2020 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
People are worried about the drainage of rain water
पालिका क्षेत्र के डांग और भक्तियाना में बरसाती पानी की निकासी को लेकर लोग परेशान है। आए दिन सड़कों पर पानी के तालाब बनने से डांग के लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि कई बार यह पानी भक्तियाना के लोगों के घर और दुकानों में घुस कर लोगों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व दुकानों और घरों में पानी घुसने पर स्थानीय लोगों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के कार्यालय का घेराव कर पानी की उचित निकासी की मांग की थी, जिसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने विशेषज्ञों की टीम के साथ उक्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस मौके पर भ्रमण टीम में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता राजीव शर्मा, पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, कनिष्ठ अभियंता दिग्विजय पुंडीर, सभासद विनोद मेंठानी, राकेश सेमवाल व संजय राणा आदि मौजूद थे। टीम की ओर से क्षेत्र का भ्रमण किए जाने पर अब स्थानीय लोगों में पानी की समुचित निकासी की उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed