फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'People are abandoning traditional farming'

‘परंपरागत खेती छोड़ रहे हैं लोग’

Mon, 03 Aug 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
'People are abandoning traditional farming'
विकास खंड कीर्तिनगर के भैसवाड़ा और पठवाड़ा के ग्रामीण वर्षों से प्याज की नर्सरी और सब्जी उत्पादन से अपनी आजीविका चलाते थे। प्याज की स्थानीय बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मांग थी, लेकिन कुछ वर्षों से लोगों ने अपनी इस परंपरागत व्यवसायिक खेती को छोड़ दिया था। ग्रामीण सुंदरमणि डबराल ने बताया कि भैसवाड़ा, पठवाड़ा व बंदासा के ग्रामीण फिर से व्यवसायिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। ग्रामीण सब्जी उत्पादन और प्याज की नर्सरी करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सरकार की मदद की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मनरेगा में सहयोग की मांग की गई है। कहा कि अगर सरकार ग्रामीणों को अपने खेतों में काम करने वाले लोगों को वर्ष में 100 दिन का रोजगार देने का प्रावधान करती है, तो इससे खेती किसानी को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed