फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pension beneficiaries of Ward-21 should submit their documents soon

Pauri News: वार्ड-21 के पेंशन लाभार्थी जल्द जमा करें दस्तावेज

Mon, 03 Aug 2026 04:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Pension beneficiaries of Ward-21 should submit their documents soon
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के वार्ड संख्या-21 में विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की अपील की गई है। पार्षद अंजना रावत ने बताया कि लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, आय प्रमाणपत्र, आधार से लिंक बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं।उन्होंने बताया कि विधवा पेंशन के लिए पति का मृत्यु प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड में जन्मतिथि स्पष्ट न होने पर आयु प्रमाणपत्र और दिव्यांग पेंशन के लिए यूडीआईडी कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। पार्षद ने पात्र लोगों से सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जल्द जमा करने को कहा है, ताकि पेंशन आवेदन समय पर पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed