फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri-Rudraprayag power line goes underground in Srinagar

श्रीनगर में पौड़ी-रुद्रप्रयाग विद्युत लाइन हुई भूमिगत

Tue, 13 Jul 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Pauri-Rudraprayag power line goes underground in Srinagar
शहरी क्षेत्र में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से निजात मिल गई है। ऊर्जा निगम ने तिवाड़ी मोहल्ले स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से बुघाणी मार्ग तक अंडर ग्राउंड (भूमिगत) केबल बिछा दी है। पौड़ी और रुद्रप्रयाग जा रही 66 केवी भूमिगत लाइन का ट्रायल भी शुरू हो गया है। खास बात यह है कि पूर्व मेें ओवर हेड विद्युत लाइन की लंबाई 5 किमी थी जो अब मात्र 800 मीटर रह गई है।
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों से होने वाली घटनाओं और जनता की मांग पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डेढ़ साल पहले ऊर्जा निगम को इसका विकल्प ढूंढने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम ने 132 केवी सब स्टेशन से पौड़ी व रुद्रप्रयाग जा रही 33 केवी लाइन को तिवाड़ी मुहल्ले से बुघाणी रोड (डांग) तक अंडरग्राउंड ले जाने का इस्टीमेट बनाया। मंजूरी के बाद निगम ने सब स्टेशन से उप जिला अस्पताल होते हुए बुघाणी रोड तक भूमिगत केबल बिछा दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता युद्धवीर तोमर ने बताया कि केबल को बुघाणी रोड पर श्रीनगर और पौड़ी की 66 केवी लाइन से जोड़ दिया गया है। ट्रायल चल रहा है। अब पुरानी लाइन में करंट नहीं रह गया है। 5-6 दिन बाद ट्रायल सफल रहने पर ओवर हेड तार हटाने शुरू किए जाएंगे। इस काम में लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.2 किमी कम हो गई विद्युत लाइन
दशकों पूर्व बिछाई गई विद्युत लाइन श्रीनगर शहर की आधी परिक्रमा करती है। 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से विद्युत लाइन एसएसबी के समीप भक्तियाना से डांग से होकर वापस बुघाणी रोड पर आती है। यह लाइन लगभग 5 किलोमीटर लंबी है जबकि अब सीधी 800 मीटर केबल बिछाई गई है। इससे जहां करंट लगने का खतरा दूर हुआ है। वहीं विद्युत लाइन मेंटेनेंस का भी सिरदर्द खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed