फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri resonated with the sounds of unity and pride during the Vande Mataram commemoration

Pauri News: वंदे मातरम स्मरणोत्सव में एकता और गर्व के सुरों से गूंज उठा पौड़ी

Fri, 07 Nov 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 07 Nov 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Pauri resonated with the sounds of unity and pride during the Vande Mataram commemoration
पौड़ी। जनपद में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन उल्लासपूर्वक किया गया। जिला सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस गीत ने देशवासियों में स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाया, जो आज भी हमें एक सूत्र में बांधती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से इस स्मरणोत्सव को राष्ट्रभक्ति और गर्व के उत्सव के रूप में मनाने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा। विकास भवन सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिल्ली से प्रसारित प्रधानमंत्री का संदेश सुना।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम अनिल गर्ब्याल, सीडीओ नागेंद्र बर्तवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन व समस्त थाना-चौकी परिसर एवं पुलिस इकाइयों में विधिवत रूप से समस्त पुलिस कार्मिकों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed