फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri district gets 61 village development officers

Pauri News: जनपद पौड़ी को मिले 61 ग्राम विकास अधिकारी

Fri, 09 Aug 2024 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pauri district gets 61 village development officers

विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी के ग्राम्य विकास विभाग को 61 नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी मिल गए हैं। जिससे जिले की ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी आने के साथ ही गुणवत्ता में बेहतरी और समय पर लक्ष्य पूर्ण हो पाएगा। विकास विभाग में लंबे समय से ग्राम विकास अधिकारियों की कमी चल रही थी। अब अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारियों का बोझ भी कम हो जाएगा। नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों में पांच विकास खंडों को सबसे ज्यादा 5-5 और यमकेश्वर ब्लाॅक को सबसे कम दो अधिकारी मिले हैं। नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों के मिलने से अब जिले में सिर्फ 31 पद ही रिक्त रह गए हैं।



शुक्रवार को प्रसार प्रशिक्षण केंद्र पौड़ी में नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अपूर्वा पांडे ने नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को दायित्व के प्रति गंभीरता बरतने, समन्वय के साथ कार्य किए जाने और गलतियों को न्यून किए जाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा ग्राम विकास अधिकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की अहम कड़ी होते हैं। जिले के 15 विकास खंडों में 1174 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें ग्राम विकास अधिकारी के कुल 150 पद सृजित हैं। जिनमें अभी तक 58 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सेवारत थे। जिन पर दो से तीन पंचायतों का प्रभार था। जनपद पौड़ी को नवचयनित 64 ग्राम विकास अधिकारी मिले हैं। इनमें नवनियुक्त 61 ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास विभाग में ज्वाइनिंग दी। जिनका प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें ब्लाॅक स्तर पर तैनाती दे दी गई है। जिला विकास अधिकारी पौड़ी ने समस्त ग्राम विकास अधिकारियों को विकास खंडों में नियुक्ति दी है। डीडीओ पौड़ी मनविंदर कौर ने बताया कि विकास खंड बीरोंखाल, द्वारीखाल, नैनीडांडा, पाबौ व कल्जीखाल को 5-5, एकेश्वर, पोखड़ा, जयहरीखाल, रिखणीखाल, थलीसैंण व कोट को 4-4 ग्राम विकास अधिकारी मिले हैं। बताया कि ब्लाक खिर्सू, दुगड्डा व पौड़ी को 3-3 और विकास खंड यमकेश्वर को 2 ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सीडीओ ने किया सम्मानित

सीडीओ पौड़ी अपूर्वा पांडे ने प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पाने वाले शैलेश चमोली, द्वितीय मृणाल शर्मा व तृतीय भूपेंद्र ढौंडियाल के साथ ही टॉप-10 ग्राम विकास अधिकारियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में सफल रहे अन्य सभी अधिकारियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed