{"_id":"697c8214988f6779210b20a7","slug":"pauri-assembly-won-the-mp-championship-trophy-pauri-news-c-51-1-pri1001-113034-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी विधानसभा ने जीती सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी विधानसभा ने जीती सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी
Fri, 30 Jan 2026 03:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। खेल महाकुंभ-2025 के तहत आयोजित सांसद चैंपियशिप ट्रॉफी की बालिका वर्ग अंडर-14 एवं अंडर-19 प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान सर्वाधिक अंक अर्जित कर पौड़ी विधानसभा ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। रांसी स्टेडियम में आयोजित अंतिम दिन कबड्डी व खोखो प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान कबड्डी बालिका वर्ग अंडर-14 में चौबट्टाखाल विधानसभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवप्रयाग द्वितीय और यमकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-19 में नरेंद्रनगर विधानसभा प्रथम, श्रीनगर द्वितीय व कोटद्वार तृतीय स्थान पर रहा। खोखो बालिका वर्ग अंडर-14 में नरेंद्रनगर प्रथम, यमकेश्वर द्वितीय व रामनगर तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 में भी नरेंद्रनगर ने बाजी मारी, जबकि यमकेश्वर द्वितीय और पौड़ी विधानसभा तृतीय स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी मुख्यमंत्री चैंपियशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में जनपद की कुल 11 विधानसभाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 97 अंक अर्जित कर पौड़ी विधानसभा ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता पौड़ी विधानसभा को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत,भगवान गुसाईं, महेश, मो. आरिफ, दिनेश सिह नेगी, आदेश बहुगुणा, मनोज बजरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन