फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Party lost working soldier: Bhagat

पार्टी ने खोया कर्मठ सिपाही: भगत

Mon, 25 May 2020 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Party lost working soldier: Bhagat
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी सहित कई भाजपा नेता दिवंगत पूर्व विधायक कोटवाल के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि। उन्होंने परिवार को सांत्वना दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ नेता खो दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक व राजनीति क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कोटवाल ने सड़क से लकर सदन तक जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी ने मृतक की आत्मा की शांति व परिजनों को दुख सहने की प्रार्थना की। विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक विकासनगर कुलदीप कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

गांववासी का हाल जाना
पौड़ी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत का हाल जाना। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक गुफ्तगू हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed